फ़िल्म के निर्देशक संतोष ओझा का बचपन रांची में गुज़रा। इनका जन्म गाजियाबाद में हुआ, पिता के रांची में जॉब लगने से रांची में होश सम्भाला इस लिए इन्हे आज भी रांची से बेहद लगाव है। संतोश बताते हैं कि ” रांची में उनका जब भी आना होता है वह हमेशा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ यहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य का लुत्फ उठाने कभी पतरातू वैली तो कभी यहाँ के फाल्स में घूमने निकल जाते हैं। यहां का खान पान भी संतोष को बहुत भाता है”। हाल ही में संतोष ने कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक विज्ञापन भी शूट किया है। संतोष इससे पहले कई धारावाहिको और फ़िल्म में काम कर चुके हैं। बतौर एक्टर अक्षय कुमार की फ़िल्म “लक्ष्मी” में उन्होंने लक्ष्मी (शरद केलकर)के पिता की भूमिका निभाई थी। उनके आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में AK 47 वेब सिरीज़ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है जिसमे उन्होंने शेखर सुमन के साथ अभिनय भी किया है।
Share the love Share this content
You Might Also Like
‘संभाजी महाराज के बारे में नहीं सिखाया गया’: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बयान पर छिड़ी बहस


