झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा अब मिशन मोड पर आ गई है। गुरुवार को रांची में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने भाजपा विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद, आज वे जमशेदपुर में भाजपा की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। यहां वे जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे और प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।


