बांग्लादेश में पिछले दो महीने से जारी आरक्षण विरोधी हिंसक आंदोलन सोमवार को और भी उग्र हो गया, जिसके बाद तख्तापलट की स्थिति उत्पन्न हो गई। सेना ने अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की है। हजारों प्रदर्शनकारियों ने सैन्य कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना के सरकारी आवास पर हमला कर दिया। इस दौरान, हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के मेहरपुर में स्थित एक इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। इस्कॉन मंदिर पर हुए इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में बांग्लादेश में कई हिंदू मंदिरों पर हमले किए गए हैं।
Share the love Share this content
You Might Also Like
महाकुंभ में जया किशोरी का पवित्र स्नान, अगर आप भी करना चाहते हैं अमृत स्नान, तो इन बातों का रखें ध्यान
अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले कैप्टन सुमीत सभरवाल को उनके 88 वर्षीय वृद्ध पिता ने नम आंखों और जुड़े हाथों से अंतिम श्रद्धांजलि दी


