अमर बाउरी ने JMM पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हेमंत सरकार का विदाई सत्र,

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second

‘संथाल परगना आज मिनी बांग्लादेश बन गया है,’ अमर बाउरी ने JMM पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हेमंत सरकार का विदाई सत्र है। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, और अन्य भाजपा विधायक भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा सत्र पर चर्चा करना था। बैठक के बाद, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने मीडिया से बातचीत में राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान जनता को धोखा दिया और वादों को पूरा करने में असफल रही।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड राजनीति: जयराम महतो की पार्टी को चुनाव आयोग से मिली मान्यता, मैदान में उतरने से पहले संगठन में उभरे मतभेद

भारत निर्वाचन आयोग ने जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) को राजनीतिक दल के रूप में […]