झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के कल रात अचानक कोलकाता जाने और फिर वहां से दिल्ली जाने के बाद से झारखंड में राजनीति तेज हो गई है. संभावना जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन से नाखुश चंपाई सोरेन विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. हालांकि चंपाई सोरेन ने यह कहा कि है कि वे दिल्ली अपने निजी काम से आए हैं, लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है. अगर चंपाई सोरेन जेएमए से अलग होते हैं, तो पार्टी को विधानसभा चुनाव में कितना नुकसान होगा, यह बड़ा सवाल है. जेएमएम के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
Share the love Share this content
You Might Also Like
संसद लाइव अपडेट्स: वक्फ बोर्ड केवल संपत्तियों की निगरानी करेगा, प्रबंधन नहीं – किरेन रिजिजू
विधानसभा चुनाव 2024: असम के मुख्यमंत्री ने रांची में विधायकों संग की बैठक, आज जमशेदपुर में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद


