विधानसभा चुनाव में मिली हर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दो दिनों तक लगातार रांची में मंथन किया। इन दो दिनों में पार्टी के जीते हुए विधायक, हारे हुए विधायक पार्टी के जिला अध्यक्ष और संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बातों को पार्टी फोरम पर रखा। दो दिनों तक चली मंथन के बाद आज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मीडिया के समक्ष कई बातों को रखा। कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि चुनाव परिणाम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि एक सजग प्रहरी के रूप में भाजपा अपनी विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रूप से अदा करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के हित में भारतीय जनता पार्टी काम करते रहेगी। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का मानना है कि झारखंड की जनता के बीच बीजेपी को लेकर विश्वसनीयता में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस राजा और वाम दलों द्वारा वोटो का ध्रुवीकरण किया गया। इसके अलावा समूहवाद और विभाजनकारी नीतियों के कारण चुनाव परिणाम इस तरह के आए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन ने जातीय उन्माद और सांप्रदायिक दुर्भावना को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनाव और चुनाव परिणाम काफी महत्वपूर्ण होता है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी निरंतरता के साथ वैचारिक लड़ाई जारी रखेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन के स्तर पर और उम्मीदवारों के चयन और उनके चुनाव प्रचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दो दिवसीय समीक्षा बैठक का हुआ समापन
Read Time:2 Minute, 39 Second