नगर विकास विभाग के मंत्री सुदीप कुमार सोनू ने आज रांची नगर निगम के कार्यालय में समीक्षा बैठक की

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

नगर विकास विभाग के मंत्री सुदीप कुमार सोनू ने आज रांची नगर निगम के कार्यालय में समीक्षा बैठक की. इस बैठक में नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि विभाग रिवेन्यू जेनरेशन पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 15 लाख की आबादी निवास करती है लेकिन महज 2 लाख तीस हजार होल्डिंग टैक्स अदा करने वाले हैं जबकि कम से कम से 3 लाख होनी चाहिए। सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि अगले 6 महीने के अंदर गुणात्मक सुधार दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट के तहत विभाग काम करेगा। लोगों को आप स्ट्रीट लाइट, सीवरेज ड्रेनेज सिस्टम, सड़कों की मरम्मती करण और अन्य कामों के लिए इंतजार नहीं करना होगा। मंत्री ने कहा कि रांची नगर निगम की व्यय के अनुपात में आय अधिक है।इसे और अधिक बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान नगर निगम द्वारा संचालित योजना, केंद्र प्रायोजित योजना और राज्य संपोषित योजनाओं पर बातचीत हुई इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाड़ कपाने वाली ठंड से मिली हल्की राहत

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 दिसंबर तक हाड़ कंपने वाली ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना व्यक्त […]