मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा शनिवार को ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम रांची में दिनांक- 06 जनवरी 2025 को होने वाले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर स्थल में हो रही सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बंधित सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान, उप विकास आयुक्त रांची, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची,एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची,जिला नजारत उपसमाहर्त्ता,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,थाना प्रभारी नामकुम, नगर निगम के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल में चल रही तमाम तैयारियों का जायज़ा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए तमाम तैयारी को एक-एक करके देखा। साथ उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारी को सभी दिए गए उत्तरदायित्व को अच्छे से निभाने को कहा.उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन में बड़ी संख्या में लाभुकगण आयेंगे, वे जिन बसों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेगें उनका पार्किंग स्थल पूर्ण रूप से सुनिश्चित रखें। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनी रहे। कार्यक्रम में लाखों लाभुक शामिल होंगे। विभिन्न जिलों से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के रुट चार्ट निर्धारित किया गया है। जो..रिंग रोड़ से वाया खरसीदाग कुटीयातू मोड़ से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर रहेगा एवं वी.वी.आई.पी. एवं वी.वी.आई.पी. सदाबहार चौक नामकुम से होते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।
मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम तैयारियों का जायजा लेते हुए
Read Time:2 Minute, 48 Second