लियन हमला से गृहयुद्ध तक: स्वयंभू टाइम ट्रैवलर ने 2025 के लिए की कयामत की भविष्यवाणी

editor_jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

एक व्यक्ति, जो खुद को टाइम ट्रैवलर बताता है, ने 2025 को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणियां कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। एल्विस थॉम्पसन नामक इस व्यक्ति ने 1 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पांच महत्वपूर्ण तारीखों का जिक्र किया, जिन पर उनके अनुसार बड़ी विनाशकारी घटनाएं घटित होंगी। उनके दावे वायरल हो चुके हैं और अब तक लाखों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं।

उनकी भविष्यवाणियों में शामिल हैं – ओक्लाहोमा में एक भीषण बवंडर, अमेरिका में दूसरा गृहयुद्ध, एक विशाल समुद्री जीव की खोज, “चैंपियन” नामक एलियन का आगमन और अमेरिका में एक विनाशकारी तूफान।

भविष्यवाणियां:

  • 6 अप्रैल: अमेरिका के ओक्लाहोमा में 24 किलोमीटर चौड़ा बवंडर आएगा, जिसकी हवाओं की गति 1,046 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह भारी तबाही मचाएगा।
  • 27 मई: अमेरिका में दूसरा गृहयुद्ध शुरू होगा, जिसमें टेक्सास अलग हो जाएगा और यह युद्ध परमाणु हमले तक पहुंच सकता है, जिससे अमेरिका पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।
  • 1 सितंबर: “चैंपियन” नामक एलियन पृथ्वी पर आएगा और 12,000 लोगों को एक अन्य ग्रह पर सुरक्षित स्थान पर ले जाएगा। हालांकि, उसने यह भी चेतावनी दी कि कुछ शत्रुतापूर्ण एलियन पृथ्वी पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।
  • 19 सितंबर: अमेरिका के पूर्वी तट पर एक भयंकर तूफान तबाही मचाएगा।
  • 3 नवंबर: प्रशांत महासागर में “सीरीन क्राउन” नामक एक विशाल समुद्री जीव खोजा जाएगा, जो नीले व्हेल से छह गुना बड़ा होगा।

कैसे मिली लोगों की प्रतिक्रिया?

एल्विस थॉम्पसन के इस वीडियो को अब तक 2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ लोग इसे महज कल्पना करार दे रहे हैं, तो कुछ इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि “अगर वह सच में भविष्य से आया है, तो उसे लॉटरी के नंबर भी लेकर आने चाहिए थे!”

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"सबसे घटिया क्षेत्र": बिहार पर टिप्पणी करने वाली शिक्षिका निलंबित, वीडियो हुआ वायरल

बिहार के जहानाबाद जिले में एक केन्द्रीय विद्यालय (KVS) की प्राथमिक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है, जब उनका एक विवादित […]