Read Time:1 Minute, 4 Second
सोशल नेशनल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से राजधानी रांची के बेतार केंद्र में तृतीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया | इस सेमिनार में विकसित भारत निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने हेतु विचार विमर्श किया गया | इस कार्यक्रम के आयोजक ऑर्गेनाइजेशन विशेष तौर पर युवाओं एवं महिलाओं को सामाजिक रूप से आर्थिक सशक्तिकरण किस प्रकार किया जाए इस पर पहल करती है | इसी को लेकर तृतीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया | इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार पहले दिन उद्घाटन सत्र में विशेष तौर पर रांची विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की भी उपस्थित रही |