मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में मत्था टेका और बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी l मुख्यमंत्री ने भोले बाबा की जय-जय और हर हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात और जीवंत झांकियों को परंपरागत और विधिवत तरीके से विदा किया।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और शिव बारात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply