CFMoto ने लॉन्च किया नया CFLite सब-ब्रांड, छोटे इंजन वाली बाइक्स पर रहेगा फोकस

चीन की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी CFMoto ने Makina Moto Expo 2025 (फिलीपींस) में अपने नए सब-ब्रांड CFLite की घोषणा की है। यह ब्रांड खास तौर पर कम डिस्प्लेसमेंट वाली बाइक्स और स्कूटर्स के लिए बनाया गया है। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने तीन नई मोटरसाइकिलें पेश कीं – 250NK Lite, 250SR Lite और Dual 230।

इस नए ब्रांड का उद्देश्य मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशियाई और दक्षिण अमेरिकी बाजारों की जरूरतों को पूरा करना है, जहां छोटे इंजन वाली बाइक्स की भारी मांग रहती है।

CFMoto पहले से ही भारत में एंट्री की तैयारी कर रहा है, लेकिन क्या CFLite ब्रांड को भी भारत लाया जाएगा, इस पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

CFLite Dual 230

यह एक डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल है, जिसमें 223cc का सिंगल-सिलेंडर कार्ब्यूरेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 21-इंच का फ्रंट व्हील और 18-इंच का रियर व्हील, लंबी सस्पेंशन ट्रैवल, और दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। यह एक साधारण लेकिन बजट-फ्रेंडली ऑफ-रोड बाइक के रूप में पोजिशन की जाएगी।

CFLite 250NK Lite

यह बाइक CFMoto 250NK का ज्यादा किफायती वर्जन है। इसमें 249cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 27 bhp और 22 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क, रियर मोनोशॉक, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, और डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसकी राइडिंग पोजिशन आरामदायक और अपराइट रखी गई है।

CFLite 250SR Lite

यह एक फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है, जिसमें भी वही 249cc का इंजन है जैसा कि 250NK Lite में है। पावर और फीचर्स भी समान हैं – 27 bhp, 22 Nm टॉर्क, LCD डिस्प्ले, और डिस्क ब्रेक्स शामिल हैं।

CFLite की ये बाइक्स सादगी, कार्यक्षमता और किफायती कीमत के लिहाज से एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल सेगमेंट को टार्गेट करेंगी।

Leave a Reply