Read Time:1 Minute, 5 Second
सिरम टोली मेकॉन फ्लाई ओवर रैंप का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है| वही काफी विवाद और विरोध के बीच फ्लाई ओवर का रैंप भी लगभग बनकर तैयार हो गया है | लेकिन आदिवासी समाज का आंदोलन अब भी जारी है | राजी पाड़ाह प्राथना सभा के द्वारा आगामी 14 मई राजभवन के समक्ष एक दिवसीय महा धरना दी जाएगी | जिसमे झारखंड प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों से आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे | आदिवासी समाज के मुताबिक फ्लाई ओवर का रैंप से आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई | जिसको लेकर समाज में आक्रोश है | इस बात की जानकारी राजधानी रांची के प्रेस क्लब सभागार मे दी गई |