विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की प्रांतीय बैठक

विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की प्रांतीय बैठक रांची में हुई। दिन भर चली बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण समेत समसामयिक गतिविधियों पर मंथन किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की क्षेत्रीय संयोजक डॉक्टर शोभा रानी सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी युवतियों और महिलाओं को सनातन के प्रति जागरूक और उन्हें जोड़ने पर बोल दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों के लिए लव जिहाद एक बड़ी समस्या सामने आ रही है। लड़कियों को ऐसी तमाम कुरीतियों से बचने के लिए समय-समय पर साथ दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग चलाया जा रहा है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत राय पत ने कहा की बेटियों को सशक्त बनाना संगठन लक्ष्य है। प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि स्कूल कॉलेज और विभिन्न कार्य स्थलों में काम करने वाली बेटियों को आत्मरक्षा और आत्म बल बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply