Read Time:53 Second
रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स नित्यानंद पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड के धनबाद जिला से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक और डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि धमकी देने वाला नित्यानंद पाल वेंडर का काम करता है। लड़की की शादी और आवास योजना की राशि नहीं मिलने से परेशान व्यक्ति ने नशे की हालत में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फोन लगाकर धमकी देने लगा था।