हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह नहीं रहे
भारतीय हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया। वह 96 साल के थे। दो सप्ताह से अधिक समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद सोमवार को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
भारतीय हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया। वह 96 साल के थे। दो सप्ताह से अधिक समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद सोमवार को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को गोपालपुर, खिराबेड़ा गाँव में गोस्वामी परिवार के मृतक जोगेश्वर कालिंदी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृतक के आश्रितों के बीच चावल व यथासंभव आर्थिक मदद की।
पूरे देश में आज ईद मनाई जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बेरमो विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निधन की खबर से मन आहत है।
रांची जिला में 6221 शिकायतें मिली थी, जिनमें से 5775 का समाधान कर दिया गया है। जबकि 445 शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है।
पूरे राज्य में अब तक 42,245 टेस्ट किये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया है कि 19,686 प्रवासी श्रमिकों के टेस्ट किये गये हैं। इनमें से 147 पॉजिटिव मिले हैं। सभी प्रवासियों को कोरेंटिन किया जा रहा है।
ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से यह मांग की है कि जब तक स्कूल फीस मामले में सरकार कोई निर्णय नहीं ले लेती है तब तक वो एक लिखित आदेश जारी करे कि कोई स्कूल अभिभावकों के ऊपर फीस जमा करने का दवाब न बनाये।
रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है। उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को झारखण्ड आईएएस एसोसिएशन द्वारा सात लाख 23 हजार 401 रुपये का चेक कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा गया।
कोरोना काल के बीच शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए बरगद के पेड की पूजा अर्चना की। सुबह से वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। राजधानी रांची के कई जगहों में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने पूजा अर्चना की
बीते रविवार को नयावन पंचायत के कुलटांड में एक 12 वर्षीय अभिषेक कुमार महतो की मौत नदी में डूबने से हो गयी थी। इस दुख की घड़ी में चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के खाते में यूपी सरकार ने वादे के मुताबिक दो लाख की राशि भेज दी है। उक्त बातें चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने शुक्रवार को बाबुडीह पंचायत के डॉक्टर महतो के परिजनों से मुलाकात के दौरान कही।