नहीं रहे फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर का को निधन हो गया है। एक दिन पहले ही इरफान खान के निधन से बॉलीवुड में शोक अभी खत्‍म भी नहीं हुआ था कि एक और दिग्‍गज के निधन से पूरा देश सन्‍न रह गया है। अमिताभ बच्‍चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी।

Continue Readingनहीं रहे फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर

ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने द इंडियन एक्सप्रेस को खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "वह अस्पताल में भर्ती है। नीतू उनके साथ है। वह ठीक नहीं है।" ऋषि पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क से लगभग एक साल के कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। जानकारी के मुताबिक़ ऋषि कपूर पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं।

Continue Readingऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

लॉकडाउन में फंसे मजदूर-छात्र जा सकेंगे अपने घर, MHA ने जारी की नई गाइडलाइन

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के कारण देश में कई लोग अपने घर से दूर दूसरी जगहों पर फंस गए है। इनमें प्रवासी मजदूर, तीर्थयात्री, पर्यटक और छात्र शामिल है। वहीं गृह मंत्रालय ने फंसे हुए लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के तहत फंसे हुए लोग अपने घर जा सकेंगे।

Continue Readingलॉकडाउन में फंसे मजदूर-छात्र जा सकेंगे अपने घर, MHA ने जारी की नई गाइडलाइन

रिश्ता हुआ शर्मशार, कोरोना वाइरस के बीच दुष्कर्म की घटना

राज्य में लॉक डाउन के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई जहां एक भाई ने ही अपनी बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को कलंकित किया है। रांची के एक युवक ने अपनी ही बीमार चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपित भाई कमलेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Continue Readingरिश्ता हुआ शर्मशार, कोरोना वाइरस के बीच दुष्कर्म की घटना

देवघर उपायुक्त ने सारवां प्रखण्ड के गम्हरिया गांव का निरीक्षण किया

उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा सारवा प्रखण्ड के गम्हरियां गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात-चीत कर मिल रही सुविधाओं की वास्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गम्हरिया गांव में रहने वाले सभी परिवारों के बीच राशन कीट, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया।

Continue Readingदेवघर उपायुक्त ने सारवां प्रखण्ड के गम्हरिया गांव का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की

मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसद एवं विधायकों से उनके क्षेत्रों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नियंत्रण के उपायों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों एवं विधायकों से कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इस बात का ध्यान रखें कि उनके क्षेत्रों में लॉकडाउन सख्ती से लागू हो।

Continue Readingमुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की

स्थिति नियंत्रित रही तो 15 जून से खोले जाएंगे झारखण्ड के सरकारी स्कूल

झारखंड के सरकारी स्कूल 15 जून से खोले जा सकते है। हालांकि इसपर अभी आधिकारिक मुहर नही लगी है। फिलहाल शिक्षा विभाग (Education Department) ने विकल्प के तौर पर डिजिटल क्लासेज की व्यवस्था की है। कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन बढ़ता जा रहा है। लिहाजा नये सत्र की अवधि को सीमित करने के साथ-साथ सिलेबस को कम करने पर विभाग विचार कर रहा है। ऐसा छात्रों की परेशानी को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। संभावना है कि नौ महीने का सत्र रखकर छात्रों को सीमित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जाए।

Continue Readingस्थिति नियंत्रित रही तो 15 जून से खोले जाएंगे झारखण्ड के सरकारी स्कूल

लॉक डाउन में भी फलफूल रहा देह व्यापार, झामुमो ने निष्पकक्ष जांच की मांग की

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि विगत 26 अप्रैल को जमशेदपुर के एक बड़े होटल दी अल्कोर होटल में लंबे समय से चल रहे अनैतिक देह व्यापार, अय्याशी, जुआ खेलने एवं शराब पीने की कवायद का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें होटल मालिक सहित जमशेदपुर शहर के बड़े-बड़े धन कुबेरों एवं अनैतिक कार्यों में सम्मिलित पेशेवर लड़की की भी गिरफ्तारी हुई। इस तरह के जघन्य अपराध में सम्मिलित लोगों को विभिन्न आपराधिक धाराओं में जेल तो भेज गया लेकिन यह अभी भी अपर्याप्त सा लगता है।

Continue Readingलॉक डाउन में भी फलफूल रहा देह व्यापार, झामुमो ने निष्पकक्ष जांच की मांग की

झारखण्ड सरकार राज्य के बाहर फंसे सभी झारखंडवासियों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध

राज्य सरकार देश में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉक डाउन की वजह से झारखंड राज्य से बाहर फंसे सभी झारखंडवासियों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। श्रम विभाग द्वारा जारी किए गए टॉल फ्री नम्बर्स पर अबतक 33,155 कॉल्स प्राप्त हुए हैं, जिसमें राज्य के बाहर 9,50,539 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।

Continue Readingझारखण्ड सरकार राज्य के बाहर फंसे सभी झारखंडवासियों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध

CRPF के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

रांची उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक के दौरान हिंदपीढ़ी के कमांड एंड कंट्रोल रूम के संचालन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान सीआरपीएफ को जिला प्रशासन के प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया।

Continue ReadingCRPF के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 100 के पार

झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को 16 मरीजों के बाद सोमवार को भी 20 कोरोना पोसिटिव मरीज मिले हैं। इसी के साथ राजधानी में मरीजों की संख्या 75 और राज्य में 103 हो गयी है।

Continue Readingझारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 100 के पार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समन्वय समिति की हुई पहली बैठक

झारखंड मंत्रालय सभागार में कोरोना संकट को लेकर गठित राज्यस्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर चिन्हित किए गए कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह सील किया जाए। खासकर रांची जिले की सीमा रेखा पर इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

Continue Readingमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समन्वय समिति की हुई पहली बैठक

End of content

No more pages to load