रिम्स की जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास

रिम्स की एक जूनियर डॉक्टर के साथ गुरुवार देर रात रिम्स के ही एक सीनियर रेजिडेंट ने छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास किया है। घटना गुरुवार की है। पीड़िता डॉक्टर रिम्स के ही एक विभाग में पीजी की पढ़ाई कर रही है।

Continue Readingरिम्स की जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास

ACB करेगा वित्तीय अनियमितता, राशि का गबन और दुरुपयोग मामले की जांच

झारखंड राज्य सहकारी बैंक के रांची शाखा और सरायकेला शाखा में वित्तीय अनियमितता, राशि का गबन और दुरुपयोग मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से कराई जाएगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यह आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने वित्तीय अनियमितता के इस मामले में दोषी कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Continue ReadingACB करेगा वित्तीय अनियमितता, राशि का गबन और दुरुपयोग मामले की जांच

जमीन को लेकर बवाल, भीड़ का पुलिस पर हमला

कांके नगड़ी में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के बाद हिंसक झड़प में कांके थाना प्रभारी विनय कुमार सहित 4 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर कुछ लोग जमीन की मापी के लिए नगड़ी स्थित लॉ यूनिवर्सिटी के समीप नगड़ी चौरा, गांव पहुंचे थे।

Continue Readingजमीन को लेकर बवाल, भीड़ का पुलिस पर हमला

गुरको सीसीएल से एक व्यक्ति जाली नोट के साथ पकड़ाया

लॉक डाउन के दौरान भी अपराधी और जालसाज अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरको सीसीएल सुरक्षाकर्मियों ने एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके पास से 10, 20, 50, 100 और 500 के जाली नोट बरामद किया गया।

Continue Readingगुरको सीसीएल से एक व्यक्ति जाली नोट के साथ पकड़ाया

रिश्ता हुआ शर्मशार, कोरोना वाइरस के बीच दुष्कर्म की घटना

राज्य में लॉक डाउन के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई जहां एक भाई ने ही अपनी बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को कलंकित किया है। रांची के एक युवक ने अपनी ही बीमार चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपित भाई कमलेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Continue Readingरिश्ता हुआ शर्मशार, कोरोना वाइरस के बीच दुष्कर्म की घटना

लॉक डाउन में भी फलफूल रहा देह व्यापार, झामुमो ने निष्पकक्ष जांच की मांग की

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि विगत 26 अप्रैल को जमशेदपुर के एक बड़े होटल दी अल्कोर होटल में लंबे समय से चल रहे अनैतिक देह व्यापार, अय्याशी, जुआ खेलने एवं शराब पीने की कवायद का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें होटल मालिक सहित जमशेदपुर शहर के बड़े-बड़े धन कुबेरों एवं अनैतिक कार्यों में सम्मिलित पेशेवर लड़की की भी गिरफ्तारी हुई। इस तरह के जघन्य अपराध में सम्मिलित लोगों को विभिन्न आपराधिक धाराओं में जेल तो भेज गया लेकिन यह अभी भी अपर्याप्त सा लगता है।

Continue Readingलॉक डाउन में भी फलफूल रहा देह व्यापार, झामुमो ने निष्पकक्ष जांच की मांग की

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल सश्रम कारावास, 2 करोड़ का जुर्माना

ईडी मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई गई। साथ ही उस पर 2 करोड़ रूपया जुर्माना भी लगाया गया है। मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी की विशेष न्यायाधीश एके मिश्र की अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से यह सजा सुनाई है।

Continue Readingपूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल सश्रम कारावास, 2 करोड़ का जुर्माना

सार्वजानिक जगहों पर सभी तरह के तम्बाकू उत्पादों के सेवन पर प्रतिबन्ध

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने एक आदेश जारी करते हुए पूरे राज्य में सार्वजानिक जगहों पर सभी तरह के तम्बाकू उत्पादों यथा सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, हुक्का, खैनी, जर्दा, गुटका और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगते हुए तमाम तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। डॉ कुलकर्णी ने बताया कि पान मसाला, खैनी, जर्दा और गुटका खाकर यत्र तत्र थूकने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ता है। अतः सार्वजानिक जगहों पर तम्बाकू पदार्थों के सेवन पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

Continue Readingसार्वजानिक जगहों पर सभी तरह के तम्बाकू उत्पादों के सेवन पर प्रतिबन्ध

देवघर में सड़क किनारे बिखरे मिले 10, 20 और 50 के नोट

रुपयों को संक्रमित कर कोरोना फैलाने की खबरें देश के विभिन्न इलाक़ों से आ रही है। ऐसे अफवाह के बीच देवघर के रिखिया थाना इलाके के बंधा मोहल्ला में सड़क किनारे 10, 20 और 50 रुपयों के ढेर सारे नोट फेंके हुए मिले, जिसको लेकर पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। जैसे-जैसे खबर फैली मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि लोगों ने कोरोना संक्रमित होने के डर से रुपयों को छूआ नहीं।

Continue Readingदेवघर में सड़क किनारे बिखरे मिले 10, 20 और 50 के नोट

चाईबासा में नक्सलियों ने युवक की हत्या की

चाईबासा, गोइलकेरा के कुईडा में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। सोनुआ के भालुरूँगी निवासी 30 वर्षीय राजकुमार गोप की गोली मारी। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर युवक की हत्या की। माओवादियों ने पर्चे फेंक कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

Continue Readingचाईबासा में नक्सलियों ने युवक की हत्या की

बुंडू से पकड़े गए चार मानव तस्कर

कोरोना वायरस के समय भी झारखंड के मानव तस्कर अपने काम से बाज नही आ रहे है। रविवार को रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के अमन बुरु गांव से दो नाबालिग के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Continue Readingबुंडू से पकड़े गए चार मानव तस्कर

निर्भया के चारों गुनहगारों को दी गई फांसी

सात साल 3 महीने और तीन दिन पहले बाद आज जाकर नतीजा निकला है. साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप कांड में आज करीब सवा सात साल…

Continue Readingनिर्भया के चारों गुनहगारों को दी गई फांसी

End of content

No more pages to load