देवघर में सड़क किनारे बिखरे मिले 10, 20 और 50 के नोट
रुपयों को संक्रमित कर कोरोना फैलाने की खबरें देश के विभिन्न इलाक़ों से आ रही है। ऐसे अफवाह के बीच देवघर के रिखिया थाना इलाके के बंधा मोहल्ला में सड़क किनारे 10, 20 और 50 रुपयों के ढेर सारे नोट फेंके हुए मिले, जिसको लेकर पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। जैसे-जैसे खबर फैली मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि लोगों ने कोरोना संक्रमित होने के डर से रुपयों को छूआ नहीं।

