रांची जिला रेड जोन से हुआ बाहर
रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है। उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है। उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
रांची के इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज करा रहा एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि के बाद इस संबंध में प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी किये जाने की सूचना है। इसके साथ रांची (मांडर/चान्हो) से 7, कोडरमा से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।
रांची में 2 और कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद जिला में अब 12 ही एक्टिव केस रह गए हैं। अब तक रांची जिले में कुल कोरोना संक्रमण के अब तक 105 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 91 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राजधानी रांची में जहां लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ रही है वहीं कोरोना क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हिंदपीढ़ी में एक बार फिर पुलिस और आम जनता के बीच नोक झोंक हुई। ज्ञात हो कि हिंदपीढ़ी से अभी तक सबसे अधिक कोरोना मरीज की पुष्टि की गई थी। वहीं यहां की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ को भी लगाया गया है। बावजूद इसके यहां के लोग पुलिस प्रशासन के साथ अक्सर उलझते नजर आ जाते हैं।
आज दुमका से भी कोरोना पॉजिटिव मरीज का खाता खुला गया है। आज झारखण्ड में 10 मामले आये हैं। झारखण्ड में कुल 125 मामले आए हैं।
रांची- लगभग 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन हैदराबाद से चल कर हटिया रेलवे देर रात 11.20 बजे पहुँची। सभी मजदूरों को हेल्थ स्क्रीनिंग करने के उपरांत बसों से उनके गंतव्य स्थल के लिए किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों के रेड, ऑरेंज एवं ग्रीन जोन जारी किए गए हैं। झारखंड में रांची को रेड जोन में रखा गया है, वहीं नौ अन्य जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। इसके साथ ही बाकी सारे जिले ग्रीन जोन में है।
झारखण्ड में कोरोना पॉजिटीव के मामले बढ़ते जा रहे है। रांची में जहां कोरोना पीड़ितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है वही नए क्षेत्रो से भी कोरोना पॉजिटीव मरीज मिले है। रविवार शाम के आकड़ो के मुताबित रांची में कुल मरीज़ों की संख्या 55 हो गयी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने आज सामने आए कोरोना पॉजिटिव मामले के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने बताया कि आज सामने आए कोरोना पॉजिटिव मामले को लेकर कुछ अफवाहें हैं।
रांची जिला में प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर निकलते समय सार्वजनिक स्थानों पर मास्क/फेसकवर पहनना अनिवार्य है, जिसका अनुपालन सभी आम व खास जनों के द्वारा किया जाना आवश्यक है।
झारखंड में कोरोना के मरीज की संख्या हर दिन बढ़ रही है। झारखंड में आज 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें 6 रांची के हिंदपीढ़ी और 1 बेड़ो से…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन में आज से बेहत सख्त शर्तों के साथ कुछ जरुरी सेवाओं में छूट दी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा जारी गाइलाइन के तहत ही झारखंड में भी रियायतें दी जा रही हैं, लेकिन इस राज्य की भी अपनी कुछ समस्याएं और जरुरतें हैं।