केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने देश के पंद्रह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा

admin

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत देश के पंद्रह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।

0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत देश के पंद्रह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। पत्र में अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री वन धन योजना को राज्य में बेहतर ढंग से लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि कोविड 19 के कारण देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है और इससे जनजाति समुदाय भी अछूता नहीं है। ऐसे में इस योजना के माध्यम से उनकी आजीविका चलाने में सरकार बेहतर योगदान कर सकती है। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए झारखंड को 4155.59 लाख रुपये पहले ही आवंटित की है। केंद्र आवश्यकतानुसार और भी राशि दे सकती है।

अर्जुन मुंडा ने योगी आदित्यनाथ( उत्तर प्रदेश), विजय रूपानी (गुजरात), शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश), बी एस येदुरप्पा (कर्णाटक), उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र), सर्वानंद सोनोवाल (असम), वाई एस जगनमोहन रेड्डी (आंध्र प्रदेश), पी विजयन (केरल), एन बिरेन सिंह(मणिपुर), नेफ्यू रियो (नागालैंड), ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल), अशोक गहलोत (राजस्थान) नवीन पटनायक (ओडिशा)एवं भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) को भी इस आशय का पत्र लिखा है ।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड सरकार अपने स्तर से किसानों को हर संभव मदद पहुंचा रही है: कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों के साथ covid महामारी के क्रम में पूरे भारत वर्ष में तालाबंदी के आलोक में कृषि कार्य यथा