झारखण्ड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हुई

झारखंड में कोरोना के मरीज की संख्या हर दिन बढ़ रही है। झारखंड में आज 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें 6 रांची के हिंदपीढ़ी और 1 बेड़ो से है। मरीजों के मिलने की पुष्टि स्‍वास्‍थ्‍य सचिव डॉ नि‍तिन मदन कुलकर्णी ने की। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 56 हो गई है।

झारखंड में 9 जिले में कोरोना के मरीज पाये गये हैं। इसमें रांची के हिंदपीड़ी में 33+2 बेड़ो, बोकारो से 10, हजारीबाग से 3, कोडरमा से 1, गिरि‍डीह से 1, सिमडेगा से 2, धनबाद से 2, गढ़वा से 1 और देवघर से 1 मरीज शामिल हैं। 2 मरीजों की मौत हो गई है। अब तक 8 लोग ठीक हो चुके हैं। ज्ञात हो झारखण्ड में रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला पहली कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वह तबलीग जमात से जुड़ी थी, जिसकी पुष्टि 31 मार्च को हुए थी।

Leave a Reply