मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ट्वीट पर फैला भ्रम, प्रतुल शाहदेव ने कहा माफ़ी मांगे मंत्री

admin

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा ट्वीट किया गया कि आज लुधियाना से एक स्पेशल ट्रेन झारखंड के लिए खुलने वाली है। उसके बाद झारखंडी मजदूर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे। इन मज़दूरों को तितर-बितर करने के लिए पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया और बल का प्रयोग किया जो बहुत दुखद है।

1 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा ट्वीट किया गया कि आज लुधियाना से एक स्पेशल ट्रेन झारखंड के लिए खुलने वाली है। उसके बाद झारखंडी मजदूर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे। इन मज़दूरों को तितर-बितर करने के लिए पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया और बल का प्रयोग किया जो बहुत दुखद है। मंत्री के द्वारा गलत सूचना के कारण पहले से परेशान झारखंडी मजदूरों की बेवजह पिटाई हो गयी।

प्रतुल ने कहा कि हद तो तब हो गई जब कांग्रेस शासित पंजाब प्रान्त के लुधियाना शहर के पुलिस कमिश्नर ने मंत्री को विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न करने की नसीहत भी दे दी। साथ ही साथ यह भी स्पष्ट किया कि आज कोई ट्रेन लुधियाना से झारखंड के लिए नहीं जाने वाली है। प्रतुल ने कहा कि लुधियाना में मजदूरों की स्थिति पहले से ही बहुत खराब है। मंत्री के ट्वीट के बाद हजारों मजदूर आशा के साथ रेलवे स्टेशन की ओर चल पड़े थे। लेकिन उन्हें लाठियां खानी पड़ी। इस भ्रम के कारण मजदूरों की जो बेवजह पिटाई हुई और उन्हें जो परेशानियों का सामना करना पड़ा इसके लिए मंत्री जी को माफी मांगनी चाहिए।

बहरहाल मंत्री जी ने अभी तक लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के ट्वीट का जवाब नहीं दिया है और ना ही इस विषय पर कोई जानकारी स्पष्ट की है। उनके ट्वीट के बाद हजारों मजदूर रेलवे स्टेशन पहुँचे और उन्हें पुलिस की लाठियां खानी पड़ी। उन्हें ऐसे गुमराह करने वाली बातें नहीं करनी चाहिए।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखण्ड में आज कोरोना के 10 मामले आये, 8 रांची और 2 दुमका से

आज दुमका से भी कोरोना पॉजिटिव मरीज का खाता खुला गया है। आज झारखण्ड में 10 मामले आये हैं। झारखण्ड में कुल 125 मामले आए हैं।