70 और 80 के दशक में क्रिकेट प्रशासक और शिक्षक आरएन गौड़ का मंगलवार को पुणे में निधन हो गया। वह पुणे में अपने पुत्र के पास थे। 80 साल के गौड़ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य भी थे और रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन में उपाध्यक्ष भी रहे थे। गौड़ तत्कालीन रांची कॉलेज से अंग्रेजी के प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए थे। साथ ही वह रांची कालेज के खेल विभाग में इंचार्ज रहे थे। खेल में उनकी खास रुचि थी। रांची विश्वविद्यालय की क्रिकेट, एथलेटिक्स तथा फुटबॉल टीम में वह चयनकर्ता भी रहे।
Share the love Share this content
You Might Also Like
“MS धोनी को 2023 में ही संन्यास ले लेना चाहिए था”: रुतुराज को समझाइए, अब ये काम नहीं कर रहा – मनोज तिवारी
Vaibhav Suryavanshi के 2-बॉल डक के बाद Rohit Sharma का दिल जीतने वाला जेस्चर, वायरल हुआ वीडियो


