झारखंड में गुरुवार को 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद झारखंड में संक्रमण के मामले 132 हो गए है। झारखंड में गुरुवार को 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। सभी मरीज पलामू के रहने वाले हैं। ये छत्तीसगढ़ से भागकर आये थे। नये मरीजों के मिलने के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के 132 मामले हो गये हैं। गुरुवार को रांची के रिम्स अस्पताल से कोरोना के 09 मरीज ठीक हो कर निकले हैं। इन सभी की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई है। इस खबर से जिला प्रशासन सहित उन मरीजों के परिवार वालों में खुशी है साथ ही सभी ने एक स्वर में ठीक हो कर निकले मरीजों के लिए कहा, “आप हैं विजेता”। रिम्स रांची में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ 09 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि एक दिन पूर्व बुधवार को राज्य में 10 कोरोना मरीज रिकवर भी हुए थे। इनको मिलाकर राज्य में रिकवर हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 41 हो गयी है। इससे पहले राज्य में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है एक और मरीज की मौत हुई लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी थी।
Share the love Share this content
You Might Also Like
राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर होना है आज छात्रों का विरोध प्रदर्शन| जेएसएससी सीजीएल परीक्षार्थियों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन|
रांची के मोराबादी मैदान में आगामी 31 जनवरी और 1 फरवरी को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का आयोजन होना है


