मौसम विभाग ने छह दि‍नों के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया

admin

चक्रवाती तूफान के बीच छह दि‍नों के लिए मौसम विभाग ने येल्लो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने छह दि‍नों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

2 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

चक्रवाती तूफान के बीच छह दि‍नों के लिए मौसम विभाग ने येल्लो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने छह दि‍नों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है। हवा के रूख के साथ मौसम में बदलाव की संभावना भी है।

रांची स्थित मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई को राज्‍य के कई जिलों में हल्‍की बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले के कुछ स्‍थानों पर देखने को मिलेगा।

19 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

20 और 21 मई को राज्‍य के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के झोंके के साथ गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। 22 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। 23 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत समेत 61 अन्य देशों ने कोरोना वायरस के स्रोत की जांच की मांग की

भारत उन 62 देशों में शामिल है, जिन्होंने विश्व स्वास्थ्य सभा में कोरोनोवायरस के स्रोत की पहचान करने का प्रस्ताव रखा है। सभी देशों ने निष्पक्ष, स्वतंत्र और व्यापक मूल्यांकन की मांग की है।