चंदनकियारी विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की, अभिषेक की नदी में डूबने से हुई थी मौत

admin

बीते रविवार को नयावन पंचायत के कुलटांड में एक 12 वर्षीय अभिषेक कुमार महतो की मौत नदी में डूबने से हो गयी थी। इस दुख की घड़ी में चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

2 0
Read Time:1 Minute, 7 Second

बीते रविवार को नयावन पंचायत के कुलटांड में एक 12 वर्षीय अभिषेक कुमार महतो की मौत नदी में डूबने से हो गयी थी। इस दुख की घड़ी में चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि मृतक अभिषेक कुमार महतो के परिजनों को अविलंब 4 लाख रुपये की राशि आपदा राहत कोष के माध्यम से करें।

ज्ञात हो कि यह योजना पिछली सरकार ने शुरू किया था और इसका लाभ भी कई लोगों को मिला है। बात दें कि मृतक अभिषेक कुमार महतो कुलटांड निवासी सुनील महतो का इकलौता पुत्र था। बीते रविवार को अभिषेक नहाने के लिए दामोदर नदी गया था जहां वो पानी की गहराई में चला गया जिससे उसकी मौत डूबने से हो गयी।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना काल के बीच सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

कोरोना काल के बीच शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए बरगद के पेड की पूजा अर्चना की। सुबह से वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। राजधानी रांची के कई जगहों में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने पूजा अर्चना की