रिम्स की जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास

admin

रिम्स की एक जूनियर डॉक्टर के साथ गुरुवार देर रात रिम्स के ही एक सीनियर रेजिडेंट ने छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास किया है। घटना गुरुवार की है। पीड़िता डॉक्टर रिम्स के ही एक विभाग में पीजी की पढ़ाई कर रही है।

0 0
Read Time:1 Minute, 9 Second

रिम्स की एक जूनियर डॉक्टर के साथ गुरुवार देर रात रिम्स के ही एक सीनियर रेजिडेंट ने छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास किया है। घटना गुरुवार की है। पीड़िता डॉक्टर रिम्स के ही एक विभाग में पीजी की पढ़ाई कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित एनेस्थीसिया विभाग में एसआर है। गुरुवार को पीजी छात्रा जब ड्यूटी पर थी तभी सीनियर रेजिडेंट ने मौका देखकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब पीजी छात्रा शोर करने लगी, इस दौरान उस डॉक्टर ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म का भी प्रयास किया। मामले को लेकर पीड़िता ने देर रात बारियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गिरिडीह के डाकघर में फर्जी निकासी की जांच CBI करेगा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह डिवीजन के अंतर्गत गिरिडीह के प्रधान डाकघर और गिरिडीह टाउन उप डाकघर में जमा 11 करोड़, 64 लाख, 38 हजार, 635 रुपए की फर्जी निकासी के जरिए की गई धोखाधड़ी मामले को गहन अनुसंधान हेतु सीबीआई को हस्तांतरित करने के प्रस्वाव को स्वीकृति दे दी है।