पूर्व विधायक परिषद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 5 लाख 51 हज़ार रुपए

admin

झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख 51 हज़ार रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए पूर्व विधायकों का आभार जताया और कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में उनके द्वारा मिली यह सहायता राशि काफी उपयोगी साबित होगी।

3 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख 51 हज़ार रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए पूर्व विधायकों का आभार जताया और कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में उनके द्वारा मिली यह सहायता राशि काफी उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायकों का कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में साथ देने के लिए आगे आने की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य से विभिन्न संगठनों के साथ साथ आम लोग भी मदद के लिए अपने हाथ बढ़ा रहे हैं। इससे निश्चित तौर पर हम कोरोना पर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे।

पूर्व विधायकों ने कहा कि उन्होंने अपनी पेंशन की राशि से अंशदान देकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक सौंपा है। आने वाले दिनों में सभी पूर्व विधायकों से राशि संग्रहित कर कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए और सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपी जाएगी। इसके लिए सभी पूर्व विधायकों से संपर्क किया जा रहा है। पूर्व विधायकों ने भी हर मोर्चे पर कोरोना से लड़ाई में साथ देने के लिए आगे आने की बात कही है। मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक प्रदान करने के दौरान झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ चम्पिया, महासचिव हेमंत प्रताप देहाती, उपाध्यक्ष रामजी लाल सारडा और सचिव केशव महतो कमलेश एवं सनातन मांझी मौजूद थे।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूनम महाजन ने वर्चुअल रैली के माध्यम से देश को संबोधित किया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन द्वारा आज वर्चुअल रैली के माध्यम से आज देश को संबोधित किया। झारखंड से इस रैली में 20,000 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।