प्रमाण पत्र बनाने को कर्मचारी या दलाल मांगे घूस तो इस नंबर पर सूचना दें

admin

रांची नगर निगम में यदि आपको किसी काम के लिए परेशान किया जाता हो या दलाल या नगर निगम के कर्मचारी आपसे काम कराने के बदले मोटी रकम की मांग कर रहे हों तो अधिकारियों को सूचित करें।

1 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

रांची नगर निगम में यदि आपको किसी काम के लिए परेशान किया जाता हो या दलाल या नगर निगम के कर्मचारी आपसे काम कराने के बदले मोटी रकम की मांग कर रहे हों तो अधिकारियों को सूचित करें। रांची नगर निगम कार्यालय की दीवार पर आपकी सुविधा के लिए नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त-1, उप नगर आयुक्त-2, सहायक नगर आयुक्त व सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी के मोबाइल नंबर से संबंधित पोस्टर लगा दिए गए हैं।

नगर आयुक्त का मोबाइल नंबर 94311-15814, उप नगर आयुक्त-1 का मोबाइल नंबर 94311-5815, उप नगर आयुक्त-2 का मोबाइल नंबर 94311-94454, सहायक नगर आयुक्त का मोबाइल नंबर 94311-15822 व सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी का मोबाइल नंबर 94311-15817 है। संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप की सुविधा भी उपलब्ध है।

यदि रांची नगर के कर्मचारी या दलाल प्रवृत्ति के लोग आपसे जन्म-मृत्यु प्रमाण बनावाने, वाटर कनेक्शन, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, शौचालय की टंकी साफ कराने, नगर निगम में ठेका दिलाने या नक्शा पास कराने के लिए मोटी रकम की मांग करता हो, तो संबंधित नगर निगम कर्मी या दलाल प्रवृत्ति के लोगों का वीडियो भी संबंधित अधिकारियों को वाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। साक्ष्य मिलने पर संबंधित कर्मी या दलाल प्रवृत्ति के लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य के 50 हज़ार सखी मंडलों को चक्रीय निधि के रूप में 75 करोड़ रुपए दिया गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आज राज्य के 50 हज़ार सखी मंडलों को चक्रीय निधि के रूप में 75 करोड़ रुपए की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई। इनमें से हर सखी मंडल को 15-15 हज़ार रुपए अनुदान के रूप मे दिए गए है।