अफीम की खेती के खिलाफ रांची पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में अब तक एक हजार एकड़ से अधिक भूमि पर की गई अफीम की खेती का विनष्टिकरण पुलिस की ओर से किया गया है। ऐसे इसलिए मैं आज रांची का वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल और सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार की उपस्थिति में जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा अफीम की खेती के खिलाफ सबसे पहले ग्रामीणों के बीच जागरूकता लाना जरूरी है। इसके लिए स्थानीय कलाकारों की मदद से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। जागरूकता अभियान के तहत ढोल मंजीरा और कलाकार ग्रामीण इलाकों में जाएंगे और लोगों को अफीम की खेती के दुष्प्रभाव से अवगत कराएंगे।
Share the love Share this content
You Might Also Like
“रोज़ पीते थे दो बोतल शराब”: मेरठ हत्याकांड के आरोपी की हिमाचल यात्रा पर ड्राइवर का खुलासा
आजसू पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम की समीक्षा के बाद पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो मीडिया से रूबरू


