उपायुक्त रांची छवि रंजन ने पोषण जागरूकता रथ रवाना किया

admin

रांची जिला में लोगों को पोषण जागरूकता रथ के माध्यम से पोषण संबंधित जानकारी दी जायेगी।

0 0
Read Time:1 Minute, 9 Second

रांची जिला में लोगों को पोषण जागरूकता रथ के माध्यम से पोषण संबंधित जानकारी दी जायेगी। झारखंड को कुपोषण मुक्त बनाने में जन समुदाय की भागीदारी को लेकर पोषण पखवाड़ा 2022 के तहत समाहरणालय परिसर से पोषण जागरुकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त रांची छवि रंजन और उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरुकता रथ को रवाना किया। इस दौरान अपर समाहर्त्ता रांची राजेश बरवार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शत्रुजंय कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर, जिला की विभिन्न सीडीपीओ उपस्थित थे। जागरूकता रथ के माध्यम से रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उचित पोषण के बारे में जानकारी दी जायेगी।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस विशेष सदस्यता अभियान 2018-22 की अन्तिम तिथि 15 अप्रैल तक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी मांग के चलते भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गॉंधी की सहमति के उपरान्त कांग्रेस विशेष सदस्यता अभियान