झारखंड पंचायत चुनाव 2022 की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि झारखंड पंचायत चुनाव 2022 की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। इस संबंध में तमाम तरह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर स्तर पर झारखंड सरकार ने चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। मंत्री आलमगीर आलम ने यह जानकारी मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस नेताओं की बैठक में दी। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने मंगलवार को झारखंड कांग्रेस के सभी नेताओं, विधायकों और मंत्रियों को नई दिल्ली तलब किया था। इसी बैठक में आलमगीर आलम ने यह जानकारी साझा की।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के वार रूम में संगठन सशक्तीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया था। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने बैठक की। उन्होंने संगठन को धारदार और मजबूत बनाने की सलाह दी। चुनाव में जनता से किए गए वादों को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया।

Leave a Reply