लोहरदगा जिले में PLFI उग्रवादियों के नाम पर लेवी मांगी गई 

झारखंड के लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास निर्माण कार्यों में PLFI उग्रवादियों के नाम पर 4 अगस्‍त को लेवी मांगी गई थी। इस सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल सुनील मुंडा एवं बजरंग लोहरा को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर PLFI का पर्चा एवं तीन देशी एकनील बंदूक व अन्य सामान बरामद किया गया। इसके आधार पर बगडू थाना में कांड दर्ज किया गया।

Leave a Reply