महज 22 साल की शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला मेडल दिलाया। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बन चुकी हैं। 221.7 पॉइंट के साथ वह सिल्वर मेडल से बहुत कम अंतर से चूक गईं। गोल्ड और सिल्वर मेडल कोरियाई शूटर्स को मिला। यह मनु का दूसरा ओलंपिक है। तोक्यो ओलंपिक में मनु भाकर मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद थीं, लेकिन इवेंट के दौरान पिस्टल में आई खराबी के कारण उनका सफर क्वॉलिफिकेशन से आगे नहीं बढ़ पाया था। तोक्यो में लगभग पूरे भारतीय निशानेबाजी दल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन आलोचना का सबसे ज्यादा शिकार तब महज 19 साल की मनु बनी थीं।
Share the love Share this content
You Might Also Like
“मज़ेदार नहीं, संजना!” – केएल राहुल ने चैंपियंस ट्रॉफी इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह की पत्नी को दिया मज़ेदार जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया


