Independence Day PM Modi Speech: पीएम मोदी ने रचा नया इतिहास, लाल किले से दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक 11 बार लाल किले से देश को संबोधित किया है। आज के भाषण के बाद पीएम मोदी सबसे अधिक बार स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में पहले स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 17 बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया, जबकि दूसरे स्थान पर इंदिरा गांधी हैं, जिन्होंने 16 बार स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया। हालाँकि, सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड पहले से ही पीएम मोदी के नाम था, जिसे उन्होंने आज फिर से तोड़ दिया।

सबसे लंबे भाषण का नया रिकॉर्ड

आज पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 98 मिनट का भाषण दिया, जो अब तक का उनका सबसे लंबा भाषण है। इससे पहले, 2016 में उनका सबसे लंबा भाषण 94 मिनट का था। इसके विपरीत, उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में स्वतंत्रता दिवस पर रहा, जो केवल 56 मिनट का था।

पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषणों की समयावधि

  • 2014: 65 मिनट
  • 2015: 86 मिनट
  • 2016: 94 मिनट
  • 2017: 56 मिनट
  • 2018: 82 मिनट
  • 2019: 93 मिनट
  • 2020: 86 मिनट
  • 2021: 88 मिनट
  • 2022: 83 मिनट
  • 2023: 90 मिनट
  • 2024: 98 मिनट

आज के भाषण की मुख्य बातें

अपने भाषण में पीएम मोदी ने अगले 5 वर्षों में मेडिकल क्षेत्र में 75,000 नई सीटें बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मुद्दा उठाया और कहा कि देश को अब एक सेकुलर सिविल कोड की जरूरत है। इस पर व्यापक चर्चा की जानी चाहिए।

Leave a Reply