Read Time:1 Minute, 8 Second
आगामी 5 दिसंबर को हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार होगा।झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि विस्तारित नई कैबिनेट अनुभवी ऊर्जावान और समावेशी प्रतिनिधित्व वाली होगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में झारखंड के सभी पांचो प्रमंडल का प्रतिनिधित्व रहेगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में युवा महिला और किसान का प्रतिनिधित्व देखने का मिलेगा। एक सवाल के जवाब में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सीपीआई एमएल के शीर्ष नेताओं से हुई बातचीत के आधार पर वह कर सकते हैं कि पार्टी सरकार की नीतियों के साथ रहेगी लेकिन सरकार में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होगी।