Read Time:1 Minute, 8 Second
राजधानी रांची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल सीजन 5 का अनावरण किया गया| इस अनावरण कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सहित सभी उपस्थित पदाधिकारी ने यंग इंडिया के बोल सीजन 5 के पोस्टर का अनावरण किया| कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के तहत देश और प्रदेश के युवा जो देश के लोकतंत्र अर्थव्यवस्था और मूलभूत सुविधा के विषय पर अपनी बात प्रखरता से रखना चाहते हैं उन्हें कार्यक्रम के तहत एक मंच प्रदान किया जाना है|