रांची के एक्वा वर्ल्ड ,मछली घर के द्वारा सात दिवसीय कार्निवल 2025 की शुरुआत

editor_jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

राजधानी रांची के एक्वा वर्ल्ड ,मछली घर के द्वारा सात दिवसीय कार्निवल 2025 की शुरुआत पद्मश्री अशोक भगत एवं पदमश्री मधु मंसूरी हंसमुख के द्वारा आज किया गया। पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए राजधानी वीसियो के लिए यह आयोजन खास अनुभव देने वाला साबित होगा। खास तौर से मिडिल क्लास फैमिली जो बड़े होटल या बड़े क्लब में नहीं जा पाते हैं उनके लिए यहां विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई तरह के आकर्षक प्रबंध किए गए हैं। आयोजक के द्वारा बताया गया है कि इस सात दिवसीय प्रोग्राम में महिलाओं और पुरुषों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी।इस कार्यक्रम में सेल्फी फोटो भेजो का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा झारखंड के युवाओं के टैलेंट को उभरने का भी काम किया जा रहा है। लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अचानक निधन होने से आज सिंपल तरीके से कार्यक्रम का शुरूआत की गई। इस मौके पर पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि इस तरीके का आयोजन निश्चित तौर पर रांची वासियों के लिए एक अच्छी खुशखबरी है यहां आकर रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाएं नए साल की स्वागत करें और पुराने साल की विदाई करें। उन्होंने झारखंड वासियों को नए साल की शुभकामनाएं भी दी। वही पदमश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने झारखंड वासियों को नए साल के लिए शुभकामनाएं दी और एक गीत गाकर समाज को मैसेज देने का काम किया।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निवारणपुर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति सह सम्मान समारोह का आयोजन

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) की ओर से निवारणपुर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति सह सम्मान समारोह का आयोजन […]