संतोष कुमार गंगवार ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जीवन और विचारों का उल्लेख करते हुए कहा

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था विकास भारती बिशुनपुर द्वारा बरियातू, राँची में आयोजित ‘कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने संस्था द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन भारत माता के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। उनका व्यक्तित्व और उनके विचार आज भी हमारे समाज को प्रेरित करते हैं और हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। राज्यपाल महोदय ने सन् 1893 में शिकागो में हुए विश्व धार्मिक महासभा में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख किया, जिसने पूरी दुनिया को भारत की महान संस्कृति और मानवता के संदेश से अवगत कराया।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता व पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम एवं उपायुक्त शशि रंजन की मौजदूगी में आज जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी

माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता व पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम एवं उपायुक्त शशि रंजन की मौजदूगी […]