पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है।रांची के जिला स्कूल मैदान परिसर में आगामी 17 से 26 जनवरी के बीच राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। मेला का आयोजन समय इंडिया,नई दिल्ली की ओर से किया जा रहा है। समय इंडिया द्वारा यह 15 वां मौका होगा जब रांची में पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है।मेले में सौ स्टॉल लगाए जाएंगे जहां विभिन्न प्रकाशनों की ओर से अलग अलग भाषा की पुस्तकों को पढ़ने और खरीदारी का मौका मिलेगा।एक ही छत के नीचे लाखों पुस्तकों का संग्रह मिलेगा। इनके अलावा धर्म और अध्यात्म से जुड़े प्रकाशन जैसे गीता प्रेस,रामकृष्ण मिशन आश्रम और योगदा सत्संग जैसे प्रकाशन भी हिस्सा लेंगे। मेले में पुस्तक प्रेमी हर दिन 11 बजे से शाम साढ़े आठ बजे तक पुस्तक मेले का आनंद ले सकते हैं। मेले में शैक्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से बच्चों को पुस्तक से जोड़ने का एक प्रयास किया जाएगा।
रांची के जिला स्कूल मैदान परिसर में आगामी 17 से 26 जनवरी के बीच राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन

Read Time:1 Minute, 33 Second