Read Time:1 Minute, 3 Second
झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी का दूसरा स्थापना दिवस आज राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए| समारोह का आयोजन बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कैंपस में किया गया है| समारोह का उद्घाटन राज्यपाल ने दीप जलाकर किया| राज्यपाल ने कहा आने के बाद बहुत कुछ समझने में लगा हूं| यह विश्वविद्यालय आशा का केंद्र है छात्रों के लिए , झारखण्ड के विकास की आवश्यकता अभी है यह विश्वविद्यालय उन छात्रों के लिए जो आगे बढ़ना चाहते है| यहां पर विश्वविद्यालय शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है|