राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से कर्पूरी ठाकुर एवं अब्दुल रजाक अंसारी की जयंती मनाई गई| इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति मुख्य रूप से रही| साथ ही प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेस कोटे के मंत्री एवं विधायक गण की भी उपस्थित रही| उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर और अब्दुल रजाक अंसारी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें आज के जयंती दिवस पर याद किया| वही मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि दोनों ने अपने-अपने तरीके से इस राज्य के लिए भूमिका अदा की है। आज दोनों को श्रद्धांजलि देने हम यहां पहुंचे थे। इसे हमें सीख लेना चाहिए और समाज को बेहतर बनाने में कार्य करना चाहिए।
Share the love Share this content
You Might Also Like
पहाड़ी मंदिर में दूसरे सोमवार बाबा भोलेनाथ के जल अर्पण दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई
मणिपुर में हो रही हिंसा, गौतम अडानी प्रकरण के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस की राजभवन मार्च


