संविधान गौरव अभियान के तहत राजधानी रांची के एक निजी रेस्टोरेंट के सभागार में भाजपा रांची महानगर के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया | इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति रही | मौके पर भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहे सगोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अभियान के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला | कार्यक्रम के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान केवल शब्द धाराओं और अनुच्छेदों का संग्रह नहीं बल्कि एक धर्म ग्रंथ है जिस पर सभी भारतवासियों को गर्व है | उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के मंसूओं को उजागर कर रही है | इससे कांग्रेस का सफाया तय है कांग्रेस को दलित आदिवासियों की चिंता नहीं अपने अस्तित्व की चिंता है |
संविधान गौरव अभियान के तहत राजधानी रांची में भाजपा रांची महानगर के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

Read Time:1 Minute, 24 Second