Read Time:1 Minute, 18 Second
राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड राज्यपाल के द्वारा राजकीय कार्यक्रम के तहत झंडो तोलन किया गया | इस दौरान परेड में शामिल टुकड़ियों को सलामी दी गई जिम सी सीआरपीएफ झारखंड पुलिस बल के महिला एवं पुरुष बटालियन के अलावा विभिन्न टूकडी शामिल हुई | इस परेड में बंगाल पुलिस गेस्ट के रूप में शामिल हुई | झंडो तोलन के बाद गवर्नर ने सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी | वहीं राज्य में सराहनीय कार्य के लिए पुलिस के जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित भी किया गया | गणतंत्र दिवस के इस राजकीय कार्यक्रम में झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों के झांकियां को भी प्रदर्शित किया गया | प्रदर्शित झांकियां उपस्थित लोगों के बीच बेहद ही आकर्षण का केंद्र बिंदु बन रहा |