आम बजट पर राजनीतिक प्रतिक्रिया

editor_jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

आज देश का आम बजट केंद्रीय सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया | इस आम बजट पर राजनीतिक प्रतिक्रिया का सिलसिला भी अब जारी हो चुका है | इसी के तहत झारखंड में सत्ताधारी पार्टी का घटक दल कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है | भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बजट को सर्वस्पर्शी एवं समावेशी बजट बताया | प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि मिडिल क्लास के लिए 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा | ये एक अति स्वागत योग्य कदम है.सरकार का फोकस है कि अगले 5 वर्ष सबका विकास को समर्पित रहे | शहरों को एक लाख करोड रुपए से विकसित करने की योजना है | वहीं किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत 100 जिलों में कृषि पर विशेष फोकस रहेगा | जल जीवन मिशन को भी 2028 तक के लिए बढ़ा दिया गया है | वही प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने देश के आम बजट पर राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर झारखंड को केंद्रीय आम बजट में ठगने का काम किया गया है केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड को आम बजट में अनदेखा करते हुए किसी भी प्रकार की कोई सौगात नहीं दी गई जिन राज्यों में चुनाव है उन राज्यों में बजट का प्रभाव देखने को मिल रहा है इस तरह से यह पूरा बजट चुनावी बजट है | वही केंद्रीय बजट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड को कुछ नहीं मिला | जबकि पूरा देश रोशन होता है झारखंड के कोयला से ,वहीं पड़ोसी राज्य बिहार को चुनावी बजट मिला है| झारखंड के साथ एक बार फिर ना इंसाफी हुई है कम से कम हमारा बकाया है एक करोड़ 36000 करोड रुपए तो दे दे | अगर नहीं देगा तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे| यह बजट झारखंड के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है हमारे सांसद सदन पटल पर इस मामले को उठाएंगे और अपना हक और अधिकार मांगेंगे|

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम बजट के सिलसिले में रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आम बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट के सिलसिले में रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में […]