रांची मे सीसीएल की ओर से रांची मैराथन का सफल आयोजन हुआ। इस मैराथन मे अन्य लोगों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी मैरी कॉम ने भी शिरकत की। आयोजन की आकर्षण रहीं सफल अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर मैरी कॉम, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस मैराथन मे शामिल होने वाले धावकों का उत्साह दोगुना कर दिया। इस मैराथन प्रतियोगिता को चार श्रेणियां में बांटा गया था 5 किलोमीटर,10 किलोमीटर,हाफ मैराथन (21km ) और फुल मैराथन (42 किलोमीटर ) इस मैराथन दौड़ में महिला और पुरुष वर्ग में देश भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के एथलीटों ने पुरस्कार जीते। बतौर पुरस्कार छह हजार से तीन लाख तीस हजार रूपये की राशि रखी गई थी। इस आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के धावकों के अलावा संत जेवियर कॉलेज 3,JH BN नक्स रांची के 40 कैडेरो ने में भाग लिया | आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम ने कहा कि हमें इस बात की बेहद ख़ुशी होनी चाहिए कि हमारे प्रधानमंत्री भी ऐसे क्रिया कलापों मे गहरी दिलचस्पी रखते हैं और इसे प्रोमोट करने की भरसक कोशिश भी करते हैं। उन्होंने कहा कि यह युवा भारत है और हमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे अपनी दौड़ की गति तेज करनी चाहिए।मैरी कॉम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आनेवाले दिनों मे खेल के क्षेत्र मे झारखण्ड और भी अधिक बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने धावकों को फिट रहने और निरंतर अभ्यास करने की नसीहत दी। वही सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु ने कहा कि यह सीसीएल और झारखण्ड के लिए गौरव का क्षण है | जब देशभर के धावक रांची मे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रांची मे सीसीएल के इस तीसरे मैराथन का सफल होना उन्हें इससे भी बड़े और भव्य आयोजन के लिए प्रेरित करता है।
Share the love Share this content
You Might Also Like
प्रोजेक्ट भवन में वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बजट पूर्व संगोष्ठी (2025-26)
संजय प्रसाद यादव एवं संजय सिंह यादव के द्वारा संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया


