राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों के आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों को निशुल्क महाकुंभ एवं अयोध्या दर्शन की विशेष यात्रा कराया जाना है | इसी संदर्भ में श्री श्री मां काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति रांची की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई | इस विशेष यात्रा के आयोजको ने बताया कि आने वाले बुधवार 12 तारीख को यह यात्रा 6ac बस से प्रारंभ होगी सर्वप्रथम यात्रा अयोध्या धाम को जाएगी तत्पश्चात यह यात्रा महाकुंभ प्रयागराज स्नान के लिए प्रस्थान करेगी | इस यात्रा का वहन पूर्ण रूप से निशुल्क होगा और इस यात्रा में राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हो रहे हैं | विशेष तौर पर आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों को अयोध्या धाम और प्रयागराज के यात्रा के लिए पहल है |
Share the love Share this content
You Might Also Like
कोलकाता एयरपोर्ट के CISF बैरक में मिला कॉन्स्टेबल का शव, जांच जारी
राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर होना है आज छात्रों का विरोध प्रदर्शन| जेएसएससी सीजीएल परीक्षार्थियों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन|


