इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन रांची मंडल की ओर से 14 फरवरी से 28 फरवरी तक संरक्षण क्षमता महोत्सव सक्षम का आयोजन किया जा रहा है। हरित एवं स्वच्छता ऊर्जा अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं विषय पर आयोजित पखवाड़े में लोगों को पेट्रोलियम पदार्थों के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज रांची के नामकुम स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खिजरी विधायक राजेश कक्षप और पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने ऊर्जा संरक्षण को लेकर शपथ ली। बाद में समारोह का संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत में अभी भी पेट्रोलियम पदार्थों के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता का अभाव देखा जाता है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के इस्तेमाल, ऊर्जा के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। वही राष्ट्रपति के आगमन पर कहां की महामहिम के आगमन का हम स्वागत करते हैं और हमारा प्रदेश एजुकेशनल हब बने ऐसी आशा रखते हैं ताकि दूसरे प्रदेशों में शैक्षणिक पलायन हमारे प्रदेश के छात्र-छात्राओं का ना हो|
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन रांची मंडल की ओर से 14 फरवरी से 28 फरवरी तक संरक्षण क्षमता महोत्सव

Read Time:1 Minute, 44 Second