झारखंड सरकार ने गुटखा-पान मसाला पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में नोटिफिकेशन जारी किया है। आदेश के अनुसार अब झारखंड के बाजारों में उपलब्ध किसी भी नाम से तंबाकू या निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण गतिविधियों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। झारखंड सरकार के द्वारा जारी इस आदेश के तहत अब गुटखा बेचना और इसका सेवन दोनों अपराध के दायरे में आएगा। गुटखा माफिया और अवैध कारोबारियों पर खास नज़र रखी जाएगी। एक आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में ओरल कैंसर पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह है गुटखा। राज्य में एक लाख की आबादी पर करीब 70 लोग कैंसर पीड़ित हैं। इनमें 40-45 मरीज तंबाकू और गुटखा की वजह से ओरल कैंसर से पीड़ित हैं। झारखंड में गुटखा बैन करने की पहल स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की है।उन्होंने कहा कि यह कदम पूरे राज्य के लिए एक नजीर बनेगा और अन्य राज्यों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। “हम झारखंड को गुटखा मुक्त बनाकर एक ऐसा उदाहरण स्थापित करना चाहते हैं, जिसे बाकी राज्य भी अपनाएं और पूरे देश में यह मुहिम चलाई जाए।”
Share the love Share this content
You Might Also Like
उत्तर प्रदेश: महिला ने लगाया भ्रूण हत्या, अप्राकृतिक यौन संबंध और दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
मैत्री इंफ्रास्ट्रक्चर एंड माइनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कोरोना से निपटने हेतू एक लाख मास्क राज्य सरकार को सहयोग किया


